Headlines

दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा आज

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा आज दोपहर एक बजे की जाएगी। परीक्षा परिणाम की घोषणा मंडल के सभागार में स्कूल शिक्षा सचिव और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री गौरव द्विवेदी करेंगे।

परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही यह मंडल के ऑनलाईन वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाईट (www.cgbse.nic.in) के माध्यम से भी देख सकेंगे। इस वेबसाईट में परीक्षार्थी अपना रोल नम्बर दर्ज कर परीक्षा में अर्जित विषयवार अंकों की जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004