Headlines

महासागर से नहीं, तालाब से हुई पृथ्वी पर जीवन की शुरुआतः स्टडी

स्टडी में कहा गया है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत के लिए छोटे तालाब ज्यादा अनुकूल थे रिपोर्ट में बताया गया है कि पानी में 10 सेंटी मीटर की गहराई में नाइट्रोजन ऑक्साइड की अच्छी मात्रा होती है MIT रिपोर्ट के मुताबिक समंदर की गहराई में नाइट्रोजन आसानी से नहीं फिक्स होता है और इसलिए लाइफ कैटलाइजिंग मुश्किल होती है

बोस्टन
ब्रह्मांड के बारे में वैज्ञानिक लगातार रिसर्च करते रहते हैं लेकिन अभी तक स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा सका है कि आखिर पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई। वैज्ञानिकों का दावा है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत जल से हुई और कहा जाता रहा है कि महासागर में सबसे पहले जीवन शुरू हुआ होगा। हालांकि हाल की एक स्टडी में इससे अलग बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत के लिए छोटे तालाब ज्यादा अनुकूल थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि पानी में 10 सेंटी मीटर की गहराई में नाइट्रोजन ऑक्साइड की अच्छी मात्रा होती है जो जीवन की शुरुआत के लिए सही वातावरण का निर्माण करती है।

मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (MIT) की रिपोर्ट के मुताबिक समंदर की गहराई में नाइट्रोजन आसानी से नहीं फिक्स होता है और इसलिए लाइफ कैटलाइजिंग मुश्किल होती है। शोधकर्ता सुकृत रंजन ने कहा, ‘जीवन की शुरुआत के लिए नाइट्रोजन फिक्सिंग जरूरी है और यह सागर की गहराई में संभव नहीं है।’ पानी में नाइट्रोजन मौजूद होता है और उसके टूटने के लिए धरती के माहौल की जरूरत होती है। वायुमंडल में उपस्थित नाइट्रोजन तीन बॉन्ड से बंधी होती है और इसलिए इसके टूटने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है।’

उन्होंने कहा, ‘ उस समय वायुमंडल में लाइटिंग के जरिए नाइट्रोजिन फिक्स होकर महासागर में बारिश के जरिए गिरकर जीवन की शुरुआत कर सकता था लेकिन यह इसलिए नहीं संभव लगता है क्योंकि महासागर में नीचे मौजूद आयरन इस फिक्स्ड नाइट्रोजन से जीवन के कारक खत्म कर देता। जीवन के लिए सभी जरूरतें केवल उथले जल में ही पूरी हो सकती थीं।’ उनका कहना है कि तालाब में नाइट्रोजन ऑक्साइड का अच्छा कॉन्संट्रेशन बन सकता है। तालाब में अल्ट्रा वॉइलट रेज और आयरन का भी प्रभाव कम होता है इसलिए नाइट्रोजन RNA से मिलकर जीवन की शुरुआत करने में ज्यादा सक्षम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004