पूर्व एमडी के ठिकानों पर आयकर के छापे

मुंबई– आयकर विभाग ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चित्रा रामकृष्णा और समूह परिचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ कर चोरी के मामले में मुंबई स्थित उनके परिसरों पर गुरुवार को छापे मारे इस कार्यवाही का मकसद दोनों के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच करना तथा साक्ष्य जुटाना है।