राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में बने राजीव रतन आवास योजना के कई फ्लैट शुक्रवार दोपहर भरभरा कर गिर गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जेजे कॉलोनी की रहने वाली फातिमा और शहनाज के रूप में पहचानी गई दो महिलाओं को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं।
हालांकि, अब भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी, उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ढह गई इमारत राजीव रतन आवास योजना का हिस्सा है, जिसमें लगभग 300-400 फ्लैट हैं।मौके पर तुरंत तीन जेसीबी, एक हाइड्रा और दो एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
