Headlines

BREAKING/हड़ताल- बिजली कर्मचारियों का 28 मार्च से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल

आगामी 28 और 29 मार्च को देशभर के बिजली कर्मचारी हड़ताल करने वाले हैं। दो दिवसीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से पहले बिजली मंत्रालय हाई अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने रविवार को सभी राज्य-संचालित उपयोगिताओं और अन्य एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने और चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति और राष्ट्रीय ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित करने की सलाह दी है। बता दें कि विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को प्रभावित करने वाली केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने 28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

बिजली मंत्रालय द्वारा जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) ने 28 मार्च को सुबह छह बजे से 30 मार्च, 2022 को शाम छह बजे तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। सभी राज्यों, सीपीएसयू (सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स), सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथारिटी, नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर और रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर को एडवाइजरी जारी की गई है।

हड़ताल को लेकर संयुक्त मंच ने एक बयान में कहा कि एस्मा (Essential Services Maintenance Act) के हरियाणा और चंडीगढ़ में लागू होने की आशंका के बावजूद रोडवेज, परिवहन और बिजली विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि बैंकिंग और बीमा सहित वित्तीय क्षेत्र भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004