Headlines

पेट्रोल-डीजल के नए रेट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा…ये अच्छी बात है, लेकिन UPA सरकार के समय जितनी एक्साईज ड्यूटी थी उतनी ली जानी चाहिए।

रायपुर- भूपेश बघेल ने आज बालोद जाने के पहले कई मुद्दों पर मीडिया से बात की। सीएम ने कहा कि भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 4 प्रतिशत सेस लगाया है जो पहली बार लगा है, उसे समाप्त किया जाना चाहिए। जहां तक की वैट की बात है वो तो वैसे भी कम हुआ था। हमारा हिस्सा कट ही गया।

सीएम ने कहा – केंद्र सरकार ने रेट कम किए है ये अच्छी बात है, लेकिन UPA सरकार के समय जितनी एक्साईज ड्यूटी थी उतनी ली जानी चाहिए। केंद्र ने जो वैट कम किया है, उसमें राज्य का हिस्सा आटोमेटिक कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर जो 4 प्रतिशत सेस लगाया, उसे हटाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जितना UPA सरकार के समय जितना रसोई का दाम था उस दर पर ही रसोई आम उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004