सेंसेक्स 710 अंक उछला, निफ्टी 18200 के ऊपर, शेयरों में आया भूचाल,

सेंसेक्स 710 अंक उछला, निफ्टी 18200 के ऊपर, शेयरों में आया भूचाल,

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को जबरदस्त तेजी के साथ खुला. कारोबार की शुरुआत दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त के साथ हुई. खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 429.22 अंक या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 61,486.57 पर और निफ्टी 133.55 अंक या 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 18,202.50 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, आईटीसी, रिलायंस, टाइटन , टाटा स्टील, विप्रो और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. सन फार्मा, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयर लाल निशान में खुले.

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, ताइवान और जकार्ता के बाजार लाल निशान दिखा रहे हैं और शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल के बाजारों में तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सत्र में करीब दो फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए थे. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड थोड़ा ऊपर 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *