नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ केस वापस लेंगी आलिया सिद्दीकी ! पोस्ट लिखकर पति से मांगी सरेआम माफी

पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में छाए हुए हैं. एक्टर का अपनी अलग रह रही पत्नी से विवाद चल रहा था. मामला कोर्ट तक भी पहुंचा लेकिन अब लग रहा है कि आलिया नवाज से सुलह करने के मूड में आ गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर से माफी भी मांगी है. इसी के साथ आलिया ने ये भी कहा है कि वे नवाज और उनके परिवार पर किए गए केस भी वापस ले रही हैं

बता दें कि आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट पोस्ट में लिखा, “हैलो नवाज…नवाज ये लेटर आपके लिए है मैंने कई जगह ये पढ़ा है कि लाइफ चलते रहने का नाम है. हमारे बीच जो हुआ पिछले कुछ महीनों में मैं उसे भुलाकर अपने ईश्वर पर आस्था रखकरर उनकी प्रेरणा से खुद की गलतियों पर माफी मांगते हुए और आपकी गलतियों को माफ करते हुए आगे बढ़कर फ्यूचर को सही आकार देने की कोशिश करूंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *