बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिपरिया में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन मार्गदर्शक शत्रुहन प्रजापति और लतमार कौशिक के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना उद्देश्य
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों, आदर्श जीवन पद्धति और गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार और राष्ट्रभावना विकसित करने पर जोर दिया जाता है।
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन और लगन के साथ प्रश्नों को हल किया।
OMR शीट को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह
परीक्षा में विद्यार्थियों ने OMR शीट पर उत्तर अंकित करने की प्रक्रिया में भी विशेष रुचि दिखाई। नई प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा देने को लेकर छात्रों में उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक नरसिंह लहरे, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक डोगेंद्र कुमार वर्मा, उत्तम साहू, खुमान साहू, कुलेश्वर ठाकुर, निखिल तिवारी और गिरवर सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यार्थियों को संस्कृति और संस्कार से जुड़ने की प्रेरणा
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति देश की पहचान के साथ-साथ जीवन को दिशा देने वाली परंपरा भी है। विद्यार्थियों को अपने संस्कार, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
परीक्षा में विद्यार्थियों की सहभागिता से विद्यालय में ज्ञान, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। शिक्षकों ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
