Headlines

महानदी में बाढ़ से नवापारा की निचली बस्तियां प्रभावित,सर्वे जारी

महानदी में बाढ़ से नवापारा की निचली बस्तियां प्रभावित,सर्वे जारी महानदी में बाढ़ से नवापारा की निचली बस्तियां प्रभावित,सर्वे जारीमहानदी में बाढ़ से नवापारा की निचली बस्तियां प्रभावित,सर्वे जारी

महानदी में आई बाढ़ से नवापारा नगर की निचली बस्तियों के सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन, नगर पालिका, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं ने राहत एवं बचाव कार्य तेज किया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन और राशन की व्यवस्था की गई। अब तक करीब 1300 परिवारों का मुआवजे के लिए सर्वे किया जा चुका है, जबकि सर्वे का काम जारी है।

मुनादी कर लोगों को किया गया सतर्क

महानदी का जलस्तर बढ़ने और पानी छोड़े जाने की सूचना प्रशासन की ओर से मुनादी के जरिए लोगों तक पहुंचाई गई। इसके बाद निचली बस्तियों में रहने वाले कई परिवारों को घर खाली कराने में नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने सहयोग किया।

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ उनके लिए भोजन और राशन की व्यवस्था भी की गई।

NDRF की मदद से फंसे लोगों का रेस्क्यू

महानदी के बढ़ते जलस्तर पर रात के समय भी प्रशासन के अधिकारी और नगर पालिका का अमला लगातार नजर बनाए रहे। बाढ़ में फंसे कई लोगों को NDRF की टीम के सहयोग से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

प्रभावित परिवारों का हाल जानने के लिए मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक इंद्रकुमार साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रभावित परिवारों को 35 किलो चावल

राहत कार्यों में नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, स्थानीय पार्षद निर्मला धीरज साहू, जग्गू यादव, नम्मू ध्रुव और सचिन सचदेव समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।

विधायक इंद्रकुमार साहू के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को तत्काल 35 किलो चावल भी उपलब्ध कराया गया।

1300 परिवारों का मुआवजे के लिए सर्वे

पालिकाध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू के मुताबिक, अब तक 1300 परिवारों का मुआवजे के लिए सर्वे किया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम अभी जारी है।

उन्होंने भरोसा जताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को नियमानुसार अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

संकट में मिलकर मदद करने की अपील

पालिकाध्यक्ष ओमकुमारी ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन एवं नगर पालिका प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संकट की इस घड़ी में लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

नगर पालिका की ओर से कहा गया कि प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और उनकी जरूरतों के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का काम लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *