Headlines

Chandra Grahan November 2020 Date and Time in India: कल कार्तिक पूर्णिमा है

Chandra Grahan November 2020 Date and Time in India: कल कार्तिक पूर्णिमा है. इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है. वहीं कल इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण को बहुत अधिक प्रभावशाली माना जाता है. यह चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा. कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को पड़ने वाला यह ग्रहण कुल 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहेगा. जबकि, 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा. ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में इस बार का चंद्रगहण पड़ने वाला है. यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और एशिया में दिखाई दे सकता है. आइए जानते है कल लगने वाला चंद्र ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल्स…

email

गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी

ज्योतिषियों के अनुसार सभी ग्रहण का एक सूतक काल होता. सूतक काल ग्रहण लगने से पहले ही शुरू हो जाता है. इस दौरान ध्यान और मंत्र जाप के अलावा कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता. अगर उपच्छाया ग्रहण है तो कोई सूतक काल नहीं होगा. लेकिन ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने घर के बुजुर्गों की सलाह के अनुसार कुछ उपाय जरूर अपना सकती हैं.

email

वृषभ राशिवाले बरतें सावधानी

वृषभ राशि वालों को ग्रहण के समय और कुछ दिनों तक थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. खासकर इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

email

इस बार नहीं लगेगा सूतक काल

चंद्र ग्रहण 30 नवंबर यानि कल लग रहा है. यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है. ग्रहण में लगने वाले सूतक का विचार किया जाता है. ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि उपछाया चंद्र ग्रहण के कारण इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा.

email

ग्रहण के दौरान कुछ खाने से बचें

ग्रहण काल के समय भोजन नहीं करना चाहिए. क्योंकि ये शरीर के लिए नुकसानदायक माना गया है. घर में पके हुए भोजन में सूतक काल लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते डालकर रख देने चाहिए. इससे भोजन दूषित नहीं होता है.

email

कैसे लगता है चंद्रग्रहण

जब पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देता है तो उसे चंद्रग्रहण कहा जाता है. या यूं कहे कि यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चली जाती है.

email

किस राशि पर कैसा पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

कार्तिक महीने की पूर्णिमा पर उपच्छाया चंद्र ग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा. जिसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों पर रहेगा. वहीं मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोग अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे.

email

जानें किस नक्षत्र में लगेगा चंद्रग्रहण

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक शुक्ल की पूर्णिमा तिथि यानि कल इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस बार का ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा. वहीं, पंचांग के अनुसार इस समय रोहिणी नक्षत्र रहेगा.

email

कैसे लगता है उपछाया चंद्र ग्रहण

जब धरती की वास्तविक छाया पर ना पहुंच कर चंद्रमा उसकी उपच्छाया से ही लौट जाती है तो इसे उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं. इस स्थिति में चांद पर धुंधली परत भी बन जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं पड़ता. आमतौर पर ऐसे ग्रहण नंगी आंखों से नहीं दिख पाते हैं.

email

भारत में नहीं दिखाई देगा चंद्रग्रहण

इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण कल लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि यहां जब चंद्र ग्रहण लगेगा उस समय दोपहर रहेगा.

email

इस बार नहीं होगी सूतक काल की मान्यता

चंद्र ग्रहण 30 नवंबर यानि कल दोपहर में लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी है, जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है. ग्रहण में लगने वाले सूतक का विचार किया जाता है. ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि उपछाया चंद्र ग्रहण के कारण इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा.

email

यहां जानें चंद्र ग्रहण का सही समय

चंद्र ग्रहण कल यानि 30 नवंबर दिन सोमवार की दोपहर 1 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर को होगा.

email

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी

कल जो ग्रहण लगेगा, वह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. लेकिन गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी होगी. ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है. माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है.

email

क्या है उपछाया चंद्रग्रहण

जब चन्द्रमा पृथ्वी की धूसर छाया में से होकर गुजरता है तो इस तरह की परिस्थिति बनती है. इसे उपच्छाया चन्द्रग्रहण कहते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस दौरान मंदिर आदि बंद नहीं किए जाएंगे. पूजा-पाछ को लेकर भी कोई नियम आदि नहीं माना जाएगा. दरअसल यह उपछाया चंद्रग्रहण है.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004