Headlines

अगले हफ्ते आएगा बर्गर किंग का IPO, जानें-कितनी होगी एक शेयर की कीमत

क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली कंपनी बर्गर किंग (Burger King India) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 2 दिसंबर को आ रहा है. यह कम रकम में निवेश का अच्छा मौका है, क्योंकि इसके शेयरों का प्राइस बैंड बहुत कम है.

ये है प्राइस बैंड 

प्राइवेट इक्विटी फर्म एवरस्टोर ग्रुप की कंपनी बर्गर किंग (Burger King India) ने शुक्रवार को अपने IPO का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है. बर्गर किंग के IPO का प्राइस बैंड 59-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इसमें कम से कम 250 शेयरों के लॉट में निवेश किया जा सकेगा.

यानी एक लॉट के लिए निवेशकों को करीब 15 हजार रुपये निवेश करने होंगे. आईपीओ में निवेश 4 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी इस आईपीओ के द्वारा 810 करोड़ रुपये की रकम जुटाना चाहती है.

शेयरों का आवंटन 9 दिसंबर को होगा और कंपनी 14 दिसंबर को सूचीबद्ध होगी. इस बिक्री के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सीएलएसए इंडिया, एडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और जेएम फाइनेंशियल्स लीड मैनेजर हैं. इसमें 450 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर की कंपनी QSR Asia प्राइवेट लिमिटेड 6 करोड़ शेयर बेचेगी.

फंड का इस्तेमाल कहां 

बर्गर किंग अपने इश्यू के जरिए 810 करोड़ रुपए जुटाने वाली है. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल नए रेस्टोरेंट खोलने और कर्ज के रीपेमेंट या प्रीपेमेंट के लिए करेगी. गौरतलब है कि कंपनी के पास फिलहाल देश के 17 राज्यों और 57 शहरों में 261 रेस्टोरेंट हैं, जिनमें आठ सब-फ्रेंचाइजी बर्गर किंग रेस्टोरेंट हैं.

कंपनी ने IPO से पहले पब्लिक मार्केट इनवेस्टर अमांसा इनवेस्टमेंट्स (Amansa Investments) से 92 करोड़ रुपए जुटाए  हैं. अमांसा को कंपनी ने 58.5 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अलॉट किया था.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004