Headlines

अनुपमा- आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा, अधिक को समझाएगी बरखा…..जानें आगे क्या कुछ होगा

आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कपाड़िया हाउस में पाखी-अधिक पहले आते हैं। वहीं अनुज बेसब्री से अनुपमा का इंतजार करता दिखता है। इस दौरान माया ये सब देखकर गुस्से में दिखती है। वहीं दूसरी ओर शाह परिवार में दिखता है कि वनराज, समर को कहता है कि वो कपाड़िया हाउस चला जाए। पूरा शाह परिवार इस टेंशन में नजर आएगा कि कहीं माया फिर से कुछ बवाल न कर दे। इस दौरान अनुज एक जरूरी फाइल को छुपाकर रखने की बात करेगा, जिसे माया देख लेगी। वहीं दूसरी ओर अधिक माया पर इतना गुस्सा हो जाएगा कि उसका हाथ मरोड़ देगा। जानें आगे क्या कुछ होगा आज के एपिसोड में….

अधिक इसके बाद बरखा को सब बताएगा तो उसे डांट पड़ेगी। बरखा उसे समझाएगा कि जाकर पाखी को सॉरी कहे, वरना अगर उसने अनुज को बता दिया तो अधिक को जेल तक जाना पड़ सकता है। इस बीच फेयरवेल के लिए अनुपमा, कपाड़िया परिवार पहुंच जाती है और उसे देख अनुज बहुत खुश हो जाता है और उसे गुलाब देता है। तभी छोटी अनु दौड़ते हुए आएगी और अनुपमा को गले लगा लेगी। जिससे वो इमोशनल हो जाएगी। वहीं पाखी भी रोते हुए अनुपमा को गले लगा लेगी, जिससे अनु पूछेगा कि सब ठीक है न। इस पर पाखी झूठ कह देगी।

अनुपमा का स्वागत, अनुज पूजा करते हुए करेगा। इस पर अनुपमा पूछेगा कि माया कहां है? इस पर अनुज कहेगा- ‘जो हैं वो काफी हैं’। अनुज, अनुपमा की आरती उतार रहा होता है तभी वहां माया आ जाती है और पूजा खी थाली पर हाथ मारकर उसे गिरा देगी। इससे अनुज गुस्से में आ जाएगा और माया उसे प्लेन के टिकट का पेपर दिखाएगी। माया, अनुपमा को शटअप कहेगी तो अनुज उसे कहेगा- ‘बस माया, मुंह बंद। बहुत सुन लिया, बहुत देख लिया, बहुत सह लिया। आज अगर मेरी अनु का दिन खराब करने की कोशिश की तो मैं भूल जाऊंगा कि मैं कौन हूं।’ इस पर माया भी भड़क जाएगी और कहेगा- ‘मेरी अनु ये, मेरी अनु वो, बस करो यार, दिन रात अनु अनु अनु सुनकर मेरा कान से खून आने लगा है। और ये मत भूलना कि ये वही अनुपमा है, जिसे छोड़कर आप मेरे पास आए थे और अब अचानक से आपको इसके बिना कुछ सूझ ही नहीं रहा है, रहा ही नहीं जा रहा है।’ इस पर अनुज चिल्लाते हुए कहेगा- मैं अनु से दूर गया था ये मेरी गलती थी, इसकी सजा मैं जीते जी भुगत रहा हूं और वो सजा तुम हो।’ माया, अनुपमा की मां और भाई से भी बदतमीजी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004