Headlines

पुलिस अधिकारियों के तबादले, 18 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को जारी पुलिस अधिकारियों की तबादला और पदस्थापना सूची छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय, जिला पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल से जुड़े पदों पर बदलाव किए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

पुलिस मुख्यालय में कई अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

आदेश में झा अमनकुमार सनकुमार को पुलिस अधीक्षक (एसआईयू), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।

आकाश श्री श्रीमाली को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) और अक्षय प्रमोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं, रविंद्र कुमार मीणा को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बस्तर संभाग के जिलों में भी बदली पदस्थापना

आदेश के अनुसार, रोहित कुमार शाह को सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद से हटाकर बीजापुर स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी में पदस्थ किया गया है।

घोत्रे समीतकुमार दत्ताधारी को जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर कांकेर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बनाया गया है।

ईशु अग्रवाल को रायपुर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त के पद से नारायणपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) की जिम्मेदारी दी गई है।

मयंक मिश्रा को रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक पद से सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बनाया गया है। वैशाली जैन को राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक पद से जगदलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर भेजा गया है।

कोरबा, दुर्ग और सरगुजा से जुड़े अधिकारियों की नई पोस्टिंग

विमल कुमार पाठक को कोरबा जिले के दर्री में नगर पुलिस अधीक्षक के पद से नारायणपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बनाया गया है।

हर्षित मेहर को दुर्ग के नगर पुलिस अधीक्षक पद से कोंडागांव जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल बंसल को अंबिकापुर, जिला सरगुजा के नगर पुलिस अधीक्षक पद से बीजापुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बनाया गया है।

प्रशिक्षु अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

शासन के आदेश में प्रशिक्षु अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। अशिका जैन को बिलासपुर जिले में प्रशिक्षण के बाद जगदलपुर का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

साकोर मानसी नानाभाऊ को रायपुर में प्रशिक्षण के बाद आजाद चौक, रायपुर नगरीय क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

आदित्य कुमार को राजनांदगांव में प्रशिक्षण के बाद नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रतीक बंसोडे को कांकेर में प्रशिक्षण के बाद अंबिकापुर, जिला सरगुजा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा पदस्थापना आदेश

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अपने अधीनस्थ पदस्थ अधिकारी को कार्यभार सौंपकर कार्यमुक्त होंगे। नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *