बिलासपुर केंद्रीय जेल में लगेगा कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, एल ई डी और ट्यूबलाइट भी बनाएंगे कैदी

बिलासपुर केंद्रीय जेल में लगेगा कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, एल ई डी और ट्यूबलाइट भी बनाएंगे कैदी

बिलासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों के कौशल विकास, शिक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं शुरू की जाएंगी। जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन के साथ LED बल्ब और ट्यूबलाइट निर्माण के लिए मशीन सेटअप को स्वीकृति दी।

कैदी सीखेंगे काम, जेल में तैयार होंगे LED और ट्यूबलाइट

जेल में उद्योग संचालन को बढ़ावा देने के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन लगाई जाएगी। साथ ही LED बल्ब और ट्यूबलाइट बनाने के लिए आवश्यक मशीनें स्थापित की जाएंगी। इससे कैदियों को जेल में रहते हुए व्यावहारिक और रोजगारपरक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।

डीजी जेल ने खुद ली अंग्रेजी की क्लास

निरीक्षण के दौरान डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने कैदियों की अंग्रेजी की क्लास भी ली। उन्होंने पढ़ाई और भाषा सुधार से जुड़े टिप्स दिए तथा कैदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई, लाइब्रेरी में अंग्रेजी अखबार

कैदियों की शिक्षा के लिए जेल में स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई। जेल लाइब्रेरी में टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस और हितवाद सहित प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। कैदियों के लिए 20 RO वाटर प्यूरीफायर, रसोई में ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन और 2,000 थाली सेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला जेल परिसर के लिए इन्वर्टर की स्वीकृति भी दी गई। निरीक्षण के दौरान डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *