कोरोना वायरस लॉकडाउनः दूसरे फेज में कहां, किसे, कितनी मिल सकती है ढील, जानिए

21 दिनों का लॉकडाउन कल खत्म हो रहा। लेकिन कोरोना वायरस तो अबतक गया नहीं…उल्टा मामले और बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आगे लॉकडाउन इस पूरे महीने बढ़ने के पूरे चांस हैं। कुछ राज्य सरकारों के बाद केंद्र सरकार भी इसका आज-कल में ऐलान कर सकती है। लेकिन यह लॉकडाउन 2.0 कुछ अलग होगा।

कोरोना वायरस लॉकडाउनः दूसरे फेज में कहां, किसे, कितनी मिल सकती है ढील, जानिए

लॉकडाउन 2.0 में सरकार के सामने कोरोना को रोकने के साथ-साथ बेजान हुई अर्थव्यवस्था को चलाने का भी जिम्मा है। ऐसे में इसबार सरकार कृषि के साथ-साथ कारखानों और माल के ट्रांसपोर्ट को छूट दे सकती है। बंदिशें खासकर ऐसे इलाकों में रहेंगे जहां कोरोना के के ज्यादा हैं, मतलब हॉस्पॉट इलाकों में। जानिए कहां लॉकडाउन पर राहत मिल सकती है कहां नहीं….

​अर्थव्यवस्था का इंजन भी चलाना चाहती है सरकार

21 दिन के लॉकडाउन की वजह से दुनिया के साथ-साथ देश को भी काफी नुकसान हुआ है। अब सरकार इसकी पूर्ति करना चाहेगी। मुख्यमंत्रियों ने भी मीटिंग में पीएम मोदी से इसका जिक्र किया था। बताया था कि राजस्व में पिछले महीने 50 से 75 प्रतिशत तक का घाटा हुआ है।

खेती, किसानी को छूट

NBT

लॉकडाउन 2.0 में भी किसानों को छूट जारी रहेगी। इस लॉकडाउन में सरकार यह पक्का करेगी कि फसल की उपज और खरीद में किसी तरह की दिक्कत न हो। यहां तक रेड और ऑरेंज जोन में भी सब्जियां घर तक पहुंचाने का प्रबंध होगा। सीधा मतलब है कि सब्जियों की कमी नहीं होगी। मछली उद्योग को भी छूट मिलेगी।

​कारखानों में बंद होकर काम करेंगे मजदूर?

NBT

अर्थव्यवस्था और कामगारों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार छोटे और मध्यम उद्योगों को खोल सकती है। इसमें मोदी को सुझावा गया है कि फैक्ट्री में मजदूर अंदर रहकर काम करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वहीं रहें, घर न जाएं। इन कारखानों में काम करनेवाले ज्यादातर लोग कैंप्स में रह रहे हैं। इन्हें स्पेशल ट्रेन और बस की मदद से फैक्ट्री तक पहुंचाया जा सकता है। फिलहाल ऐसे कारखानों की पहचान हो रही, पूरा अप्रैल ऐसे ही काम करवाया जाएगा।

6 राज्य कर चुके हैं लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा

NBT

6 गैर बीजेपी राज्य (दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, वेस्ट बंगाल, पंजाब और ओडिशा) पहले ही लॉकडाउन को पूरे अप्रैल तक लागू रखने की बात कह चुके हैं। बीजेपी शासित राज्य भी इसपर राजी है, उन्हें केंद्र के फैसले का इंतजार है।

किन क्षेत्र की कंपनियों को खोला जा सकता है

NBT

टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक सामान बनानेवाली कंपनी। हाउसिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर। सड़क की रेहड़ी पटरी। मोबाइल, इलेक्ट्रिक रिपेटर की दुकान। धोभी, मोची, प्रेस वाला आदि को काम करने की इजाजत होगी।

इन शहरों को छूट मिलना मुश्किल

NBT

मेट्रो शहरों को बढ़े लॉकडाउन में छूट मिलना मुश्किल है। दरअसल दिल्ली, मुंबई, इंदौर, गुड़गांव, भोपाल, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए यहां कोई नई छूट मिलना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *