Headlines

क्या आप जानते है इस चाइल्ड एक्टर को, आज स्टार्स को उंगली पर नचाता है ये चाइल्ड एक्टर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ एक्टिंग ही नहीं और भी बहुत सारी फील्ड में अवसर प्रदान करता है. इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एक्टर के तौर पर की या जो इंडस्ट्री में एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए आए थे और बाद में एक्टिंग के बजाय डायरेक्शन में हाथ आजमाते दिखे.
उन्हीं सेलिब्रिटीज में से एक हैं एक्टर विशाल देसाई, जिन्होंने कई फिल्मों में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के बचपन का रोल निभाया. विशाल देसाई ने अनोखा बंधन, याराना और अन्य में बाल कलाकार के रूप में अपनी भूमिकाओं के बाद खूब प्रसिद्धि हासिल की. उन्होंने आखिरी बार फिल्म ‘आखिरी संघर्ष’ में बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी लेकिन उसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया.

एक्टिंग छोड़ने के बाद विशाल देसाई निर्देशन की ओर रुख कर चुके हैं. बतौर चाइल्ड एक्टर काम करने के बाद एक डायरेक्टर के तौर पर अब तक विशाल देसाई कई बड़े स्टार्स को अपने इशारों पर नचा चुके हैं. उन्होंने बागबान, बाबुल और भूतनाथ जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया. इसके अलावा वह डेली सोप कामिनी दामिनी, ढोलकी और वीरगति का भी निर्देशन कर चुके हैं.

70 के दशक में मास्टर बिट्टू काफी चर्चित नाम थे. उन्हें सबसे ज्यादा फेम मिला अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाकर. इसके अलावा मास्टर बिट्टू ने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स से साथ भी काम किया. विशाल देसाई याराना, अनोखा बंधन, अपनापन, चुपके-चुपके जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट खूब पसंद किए गए.

एक बाल कलाकार के रूप में, विशाल देसाई को अमिताभ के बचपन की भूमिकाएं निभाने का अवसर मिला और वह इससे बेहद खुश हैं. स्क्रीन पर अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला उनका नाम मास्टर बिट्टू उनकी पहचान बन गया है. विशाल एक एंटरटेनमेंट चैनल में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर रहे हैं. विशाल ने आखिरी बार फिल्म ‘वीरगति’ का निर्देशन किया था जिसमें यतिन कार्येकर, रिंकू करमरकर और अजीत झा जैसे कलाकार थे. इस फिल्म में अदिति भास्कर, निखिल चव्हाण, अनवर फतेहन और गौरव घाटनेकर ने भी अभिनय किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004