Headlines

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लिंक रोड व्यापारी संघ ने लिया फैसला, अब सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलेगी दुकानें

ट्विनसिटी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद लिंक रोड व्यापारी संघ ने बड़ा फैसला लिया हैं। संघ ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे अब दुकानें खुलने का निर्णय लिया हैं। भिलाई में लिंक रोड व्यापारी संघ ने बैठक करके कोरोना की चेन को तोड़ने का फैसला किया हैं।

कोरोना चेन को तोड़ने में मिलेगी मदद

संघ के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि हम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही व्यापार करेंगे। उसके बाद हम दुकानों को बंद कर देगें। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भिलाई शहर के व्यापारी नो मास्क,नो सामान अभियान भी चलाने की तैयारी में हैं। शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए व्यापारी संघ, फल व्यवसायी, चेंबर आफ कामर्स और टाउनशिप के व्यापारियों की निगम आयुक्त ने गुरुवार को बैठक ली थी। जिसमें बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है।

इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा केस दुर्ग जिले में ही आ रहे हैं। जिसमें भिलाई की टाउनशिप शामिल है। यहां से भी पिछले 10 दिनों में सैकड़ों की संख्या में लोग कोरोना पाजिटिव निकले हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004