Headlines

बिना किसी नर के भी मछली अपने बच्चे को जन्म दे सकती है।

बिना किसी नर के भी मछली अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। न्यूजीलैंड में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 2 साल से एक एक्वेरियम में रह रहीं दो मादा रे मछलियों ने नन्हीं मछलियों को जन्म दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है, यह घटना दुर्लभ है। यह वर्जिन बर्थ का मामला हो सकता है।

नए साल के एक दिन पहले जन्मीं मछलियां
न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के सी-लाइफ केली टार्लटंस एक्वेरियम में रखीं इन मछलियों का नाम निब्बल और स्पॉट है। नए साल के एक दिन पहले दोनों ने अपने बच्चों को जन्म दिया। एक्वेरियम की देखरेख करने वाले एंड्रयू किस्टीन का कहना है, हो सकता है कि मछलियों ने पहले कभी किसी नर के साथ प्रजनन किया हो और नर के स्पर्म उसमें बचे रह गए हों।

लेकिन इस बात से दूसरे वैज्ञानिक इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने इसका कारण ‘वर्जिन बर्थ’ नाम की स्थिति को बताया है।

क्या है वर्जिन बर्थ
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर एंड एटमॉस्फरिक रिसर्च के मत्स्य पालन विशेषज्ञ एडेल ड्यूटिलॉय कहते हैं, बिना किसी नर के मछलियों को जन्म देने का मामला वर्जिन बर्थ से जुड़ा सकता है। यह वो स्थिति होती है, जब मछली में मौजूद अंडा बिना फर्टिलाइज हुए ही भ्रूण में तब्दील हो जाता है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है।

मछलियों के बच्चों को अलग रखा गया

एक्वेरियम की डिस्प्ले मैनेजर मैडी सीमेन कहती हैं, इस घटना की वजह वर्जिन बर्थ हो सकती है क्योंकि दोनों ही मछलियाें को जब डिस्प्ले के लिए रखा गया था तब भी वो उम्र में बड़ी थीं। दोनों के बच्चों को फिलहाल अलग रखा गया है क्योंकि बड़ी मछलियां इन्हें खा सकती हैं। अलग डिस्प्ले में बच्चों का ध्यान रखा जा रहा और वो चारे का आनंद उठा रहे हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004