Headlines

मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर गोलीबारी मामले में, 1700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर अप्रैल में की गई गोलीबारी के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत छह गिरफ्तार आरोपियों और तीन वांछित व्यक्तियों के खिलाफ सोमवार को विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया।

अपराध शाखा ने विशेष मकोका अदालत में 1,735 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।

एक अधिकारी ने बताया कि इसमें तीन खंड में विभिन्न जांच दस्तावेज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों में 46 गवाहों के बयान और मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज गवाहों के बयान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण) अधिनियम के तहत इकबालिया बयान, कुल 22 पंचनामा और तकनीकी साक्ष्य भी आरोपपत्र का हिस्सा हैं।

इस साल 14 अप्रैल की सुबह दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। क्राइम ब्रांच ने बाद में भारत के अलग-अलग राज्यों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में क्राइम ब्रांच के हवाले से लिखा है कि हमला जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर किया गया था, जो पहले भी अभिनेता को धमकी दे चुका है।

पुलिस ने इस संबंध में 4 जून को सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान के बयान भी दर्ज किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004