Headlines

कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा…. महंगाई भत्ते में की वृद्धि

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही महंगाई राहत में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है जबकि महंगाई राहत भी बढ़कर 34 फीसदी पर आ गई है।

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने पर कुल 9,544.50 करोड़ रुपये प्रति वर्ष असर पड़ेगा। इससे लगभग 47.68 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

हर साल दो बार होती है बढ़ोतरी: आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। ये बढ़ोतरी छमाही आधार पर की जाती है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004