Headlines

आखिरकार एलन मस्क का हुआ Twitter! 44 अरब डॉलर में फिक्स हुई डील

सोशल माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का आखिरकार कब्जा हो ही गया। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और ट्विटर इंक के बीच 44 अरब अमेरिकी डॉलर में डील फाइनल हुई है। एलन मस्क ने ट्विटर इंक में 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद में डील की है। ट्विटर इंक ने एलन मस्क के ऑफर को स्वीकार कर लिया है और अब इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। बता दें कि डील फाइनल होने की खबर के बीच सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर शुरुआती ट्रेडिंग में ट्विटर इंक के शेयर 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए। इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 52.29 डॉलर के उच्च स्तर को छू गई।

मस्क ने किया ट्वीट
एलन मस्क ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट कर कहा है, ‘मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का यही मतलब है..।’ मस्क का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004