Headlines

एक ही परिवार के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत…. शादी समारोह में गया था पूरा परिवार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हरदोई से नोएडा जाते समय वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई।  हादसे में वैगनआर कार सवार बालक समेत सात लोगों की मौत हो गई। दो घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है वहीं घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

गांव बहादुरपुर, संडीला हरदोई निवासी लल्लू परिवार सहित नोएडा से अपने पैतृक गांव बहादुरपुर हरदोई में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गए थे। वहां से अपनी वैगन आर कार से नोएडा लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 के समीप शनिवार तड़के कार की अज्ञात वाहन से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 9 लोगों में से एक बालक समेत सात की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बालक और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004