Headlines

दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से सात लोग जिंदा जले….सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण अग्निकांड में सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा इंदौर की स्‍वर्णबाग कालोनी में हुआ। मरने वालों में छह पुरुष और एक महिला बताये गए हैं। हादसा रात 3 बजे के आस-पास हुआ। सूचना मिलते ही आला अधिकारी व दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। हालांकि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था, लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों और घायलों को एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आग की घटना में मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। सीएम ने घटना की जांच के आदेश भी दिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004