Headlines

आज हर हाल में निपटा लें इन कामों को… नहीं तो नए साल में हो सकती है मुसीबत

नई दिल्ली– आज साल 2021 का आखिरी दिन है और आपको आज हर हाल में इनको निपटा लेना चाहिए, नहीं तो नए साल में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. चलिए हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसे जरूरी काम, जिन्हें अगर आपने अब तक नहीं किया है तो आज हर हाल में कर लेना चाहिए.

1. ITR फाइलिंग

अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो आज रात 12 बजे से पहले तक उसे हर हाल में कर लें। दरअसल वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2021 है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर जुर्माना लग सकता है।

2. डीमैट खातों की केवाईसी

केवाईसी यानी Know Your Customer न सिर्फ बैंक खातों के लिए, बल्कि डीमैट अकाउंट के लिए भी जरूरी होता है. डीमैट अकाउंट के लिए केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2021 है। ऐसे में अगर आपके पास भी डीमैट अकाउंट है और आपने अभी तक इसकी केवाईसी नहीं कराई है तो आज फौरन इस काम को पूरा करें, नहीं तो आपका डीमैट अकाउंट निष्क्रिय हो सकता है। अकाउंट निष्क्रिय होने पर आप ट्रेड नहीं कर पाएंगे।

3. पीएफ अकाउंट (PF Account) में नॉमिनी जोड़ें

अब भविष्य निधि (PF) खाते में नॉमिनी (Nominee) जोड़ना भी जरूरी हो गया है. इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सभी खाताधारकों (Account Holders) को बहुत पहले से मैसेज (Message) भेज रहा था. आज यानी 31 दिसंबर 2021 को नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख है। अगर आज आप अपनी पीएफ अकाउंट (PF Account) में नॉमिनी नहीं जोड़ते हैं तो आपके पीएफ खाते से जुड़े कई काम रुक सकते हैं।

4. ऑडिट रिपोर्ट फाइलिंग

अगर आप अपने बिजनेस (Buisness) से सालाना 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं तो आपके लिए आईटीआर के साथ ही ऑडिट रिपोर्ट (Audit Report) भी फाइल करना जरूरी है. यह 50 लाख रुपये से अधिक के आयकर (Income Tax) पर भरा जाता है. इसकी भी अंतिम तिथि (Last Date) 31 दिसंबर 2021 है. ऐसे में आज रात 12 बजे से पहले तक इस काम को निपटा लें।

5. जीवन प्रमाण पत्र

अगर आप पेंशनभोगी (Pension) हैं तो आपके लिए हर साल खुद को जीवित होने का प्रमाण पत्र (Certificate) देना जरूरी होता है. इसी आधार पर आपको अगले साल पेंशन मिलती है. अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किया है तो आज यानी 31 दिसंबर 2021 को हर हाल में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करा दें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए jeevanpramaan.gov.in पर जाएं. इसके अलावा आप पोर्टल से जीवन प्रमाण ऐप को डाउनलोड करके भी ये काम कर सकते हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004