Headlines

आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली से एक दिन में 22 लोगों की मौत

बिहार में मॉनसूनी सीजन के दौरान आसमान से आफत बरस रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को आकाशीय बिजली के कहर से 22 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा सारण में 5 लोगों की जान गई। भोजपुर में 4 लोगों की ठनका गिरने की वजह से मौत हो गई। इसके अलावा बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, अररिया और बांका जिले में भी वज्रपात की चपेट में आने से लोगों की जान गई।

सारण में मरने वाले पांच लोगों में मां-बेटी भी शामिल हैं। भोजपुर जिले के मुफस्सिल, टाउन, पीरो और संदेश इलाके में मंगलवार को वज्रपात का कहर देखने को मिला। यहां कुल चार लोगों की ठनके की चपेट में आने से मौत हो गई। बक्सर और नवादा जिले में भी अलग-अलग जगहों पर एक-एक शख्स की जान गई।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004