Headlines

आकाश अंबानी बने रिलायंस जियो के नये चेयरमैन

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है और कंपनी की बागडोर बड़े बेटे आकाश को सौंप दी है। इसे 65 वर्षीय अरबपति द्वारा भावी उत्तराधिकारी तैयार करने के रूप में देखा जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल शाखा, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने मंगलवार को घोषणा की कि मुकेश अंबानी 27 जून को कंपनी के निदेशक के रूप में इस्तीफा दे देंगे। स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए एक आवेदन में रिलायंस जियो इंफोकॉम ने कहा है कि 27 जून को हुई एक बैठक में कंपनी के बोर्ड ने निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में गैर-कार्यकारी निदेशक आकाश अंबानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अन्य नियुक्तियों में पंकज मोहन पवार को 27 जून से पांच साल के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही रामिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004