Headlines

आज से सोना खरीदना हुआ महंगा, इंपोर्ट ड्यूटी में 5% का इजाफा, सरकार का ऐलान

सोना खरीदने वालों को तगड़ा झटका लगा है। आज 1 जुलाई 2022 से मोदी सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। भारत ने सोने पर अपना बेस आयात शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 12.5% ​​कर दिया है। यानी की सोना पर आयात शुल्क 5% महंगा हो गया। बता दें कि यह पिछले साल सरकार ने बजट में आयात शुल्क को घटाने का ऐलान किया था और इसे कम करके 7.5% कर दिया था। भारत में सोने पर 3% GST लगता है। कुल मिलाकर अब सोना खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल है।

क्यों लिया गया फैसला
भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। भारत अपनी अधिकांश सोने की मांग को आयात के माध्यम से पूरा करता है, जो रुपये पर दबाव डाल रहा था। रुपया लगातार टूट रहा है, इससे असर पड़ा है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004