Headlines

अनिल अंबानी की कंपनी के 2 शेयर बने रॉकेट

नई दिल्ली- अनिल अंबानी की कंपनी के दो शेयरों में आज जबरदस्त तेजी रही। दोनों शेयरों ने आज बीएसई पर अपर सर्किट को हिट किया। ये शेयर हैं- रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर । शुक्रवार के कारोबारी दिन में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर दोनों ही शेयर 5% की तेजी के साथ अपर सर्किट में फंसे रहे।

1. Reliance Power के शेयर
BalckRock के कोर ETFs – iShares MSCI India Small Cap ETF और iShares Core MSCI इमर्जिंग मार्केट्स ETF  ने  अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। इस खबर के बाद से ही रिलायंस पावर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। ब्लैकरॉक फंड द्वारा शेयर खरीदने की खबर के बाद रिलायंस पावर के शेयर आज 17.55 रुपये पर चढ़ गए। इसका 52 वीक हाई 24.95 रुपये है।

2. Reliance Infrastructure शेयर
Reliance Infrastructure के शेयर आज 5% तक की तेजी के साथ 151.35 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर दिन भर अपर सर्किट में फंसे रहे। इसका 52 वीक हाई 201.35 रुपये है। पिछले पांच दिन में यह शेयर 11.31% चढ़ गया है। आपको बता दें कि  देश के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी और कर्ज के बोझ तले दबे अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आर-इंफ्रा) के बीच विवाद चल रहा है। कंपनी ने मुंबई सेंटर फॉर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन में अडानी समूह की कंपनी अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के लिए खिलाफ दरवाजा खटखटाया है। इस  बीच रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के निवेशकों ने खूब पैसे बनाए हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004