Headlines

उद्घाटन से पहले ही नदी में समाया 13 करोड़ की लागत से तैयार ब्रिज

गया- साहेबपुर कमाल प्रखंड मे बूढ़ी गंडक नदी पर बना बिष्णुपुर आहोक घाट पुल, जो गोबिंदपुर और रजौरा जाता है, रविवार सुबह बीच से टूट कर पानी में समा गया. पुल की लागत 13.43 करोड़ रुपए थी. मुख्यमंत्री नावार्ड योजना से साल 2017 में ही यह पुल बनकर तैयार हो गया था लेकिन अप्रोच पथ नहीं होने की वजह से इस पर आवागमन चालू नहीं हुआ था. इस पुल का निर्माण मां भगवती कंस्ट्रक्शन ने करवाया था. अभी तक इस मामले में प्रशासनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

दरअसल, पुल निर्माण होने के पर बनने के कुछ साल के भीतर दरार आ गई थी, लेकिन उसका मरम्मत नहीं किया गया. बताया जा रहा है कि यह पुल बीते 9 सालों से निर्माणाधीन था और अप्रोच पथ के अभाव में यह अनुपयोगी बना हुआ था. कुछ दिन पहले इस पुल मे दरार आ गया. दो दिन पहले पिलर नंबर 2-3 के बीच दरार देखी गई थी. इसके बाद से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी.

पुल के धंसने और दरार की सूचना मिलते ही बलिया एसडीओ रोहित कुमार एसडीपीओ कुमार वीरेंद्र सहित कई पदाधिकारी वहां पर देखने गये थे. लोगों का मानना है कि इसे संयोग कहें कि अब तक इस पर किसी बड़े वाहन का परिचालन शुरू नहीं किया जा सका, वरना किसी भी बड़े हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004