Headlines

प्रोफेशन से हैं टीचर, मिसेस वर्ल्ड सरगम कौशल, 62 देशों से आई सुंदरियों को पीछे छोड़ इस टाइटल को जीता

सरगम कौशल को अमेरिका में हुए एक कार्यक्रम में मिस वर्ल्ड 2022 के ताज से सम्मानित किया गया है। मिसेस कौशल ने 62 देशों से आई सुंदरियों को पीछे छोड़ इस टाइटल को जीता है। सरगम ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उन्हें हाथ जोड़े और क्राउन पहने हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘लंबा इंतजार खत्म हुआ। 21 वर्षों के बाद क्रॉउन वापस आया है।’ उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्मृति ईरानी, आदिति गोवित्रीकर और सुष्मिता सेन को टैग किया है।

सरगम कौशल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 7800 के करीब लाइक मिले हैं। वहीं इस पर 230 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। सरगम कौशल भारत के जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है। वह प्रोफेशन से टीचर रही है। वहीं उन्होंने इंडियन नेवी के अफसर आदि से शादी की है। उन्होंने सन दो हजार अट्ठारह में फेरे लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004