Headlines

Zomato में अब को-फाउंडर गुंजन पाटीदार ने दिया इस्तीफा

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने सोमवार 2 जनवरी को बताया कि उसके को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर गुंजन पाटीदार ने सोमवार 2 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले कुछ समय में कंपनी से कई बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा देकर बाहर निकले हैं और गुंजन पाटीदार इसी कड़ी में नया नाम हैं।
पाटीदार जोमैटो की शुरुआती कुछ कर्मचारियों में शामिल थे और उन्होंने कंपनी के कोर टेक सिस्टम्स को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी। जोमैटो ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि पिछले 10 से अधिक सालों में, उन्होंने कंपनी की टेक लीडरशिप टीम को भी खड़ा किया था। Zomato ने बताया कि पाटीदार कंपनी के अहम मैनेजेरियल कर्मचारियों (KMP) में नहीं शामिल थे। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, पाटीदार पिछले 14 सालों से जोमैटो के साथ जुड़े थे और वह उसके सबसे शुरुआती कर्मचारियों में से एक थे।

उन्होंने अपना ग्रैजुएशन आईआईटी-दिल्ली से किया है, जहां से जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल भी पढ़े हैं। पाटीदार से कुछ हफ्ते पहले कंपनी के एक और को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने भी इस्तीफा दिया था। Zomato के न्यू इनीशिएटिव हेड और पूर्व फूड डिलीवरी चीफ राहुल गांजू और इसके इंटरसिटी लीजेड सर्विसेज के हेड, सिद्धार्थ झवार ने भी हाल में कंपनी से इस्तीफा दिया है। राहुल गांजू ने कंपनी के साथ 5 सालों तक जुड़े रहने के बाद नवंबर में कंपनी से इस्तीफा दिया था। वहीं झवार भी नवंबर में कंपनी से इस्तीफा देकर यूनिकार्न मोलोको (Moloco) के इंडिया ऑपरेशन को देखकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004