कोरोना संकट के बीच देश में एक और चक्रवात दस्तक देने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तेज होकर चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ में बदल सकता है और इसके कल शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से टकराने की संभावना है. चक्रवात को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी की जा चुकी है.
आंध्र प्रदेश में चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) के कहर को देखते हुए विशाखापत्तनम और श्रीकाकुलम जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इन जिलों के स्कूल आज और कल यानी 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सभी प्रभावित जिलों श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम में ऐहतियाती कदम उठाने को कहा है.
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान के शनिवार सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंचने की संभावना जताई है. चक्रवात की वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बेहद भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. चक्रवात के खतरे को लेकर प्रशासन लगातार मुस्तैद है

