Headlines

राखी सावंत ने आदिल खान के साथ बेडरूम से शेयर किया वीडियो,

राखी सावंत की शादी का खुलासा हाल ही में हुआ लेकिन जल्द ही उन्होंने यह भी बता दिया कि आदिल खान के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राखी का कहना है कि उन्होंने कानूनी तरीके से शादी की।

सारे कागजात हैं लेकिन अब आदिल इस शादी को मानने से इनकार कर रहा है। राखी लगातार पपराजी से रूबरू हो रही हैं। कभी वह रोती दिखती हैं तो कभी अपनी आपबीती बताती हैं। इस बीच अब राखी ने एक नया वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी कहानी कुछ अलग ही नजर आ रही है।

राखी का वीडियो देखकर फैन्स कन्फ्यूज हो गए हैं। दरअसल एक ओर तो वह आदिल पर आरोप लगा रही हैं तो दूसरी ओर वह रोमांटिक होती दिख रही हैं। राखी वीडियो बना रही हैं। उनके साथ आदिल खान हैं। दोनों एक दूसरे के गाल पर किस करते हैं। राखी और आदिल का यह वीडियो बेडरूम से बनाया गया है। उन्होंने वीडियो पर लिखा, ‘मेरे पति, माई लव आदिल।‘

राखी का यह वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स उनका नया ड्रामा बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कभी रो रही है कभी हंस रही है। पता नहीं क्या चल रहा है।‘ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘अल्लाह पर भरोसा रखो मैम और हर स्थिति में हिम्मत से काम लो एक बार दिल से अल्लाह पर भरोसा रखो फिर देखो आपकी किस्मत।‘ एक ने कहा, ‘चल क्या रहा है राखी तेरा।‘ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बकवास, राखी तुम्हें शर्म आनी चाहिए। तुमने अपना धर्म बदल लिया लेकिन उस लड़के ने नहीं किया।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004