Headlines

TATA कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, ग्राहकों की पहली पसंद Nexon को किया बंद

देश की नामी कार निर्माता कंपनी टाटा ने एक से बढ़कर एक कार बाजार में उतारे हैं। मार्केट में आज के समय में टाटा की कारें कम दाम पर ज्यादा मजबूती और फीचर्स के लिए जानी जाती है।

हाल ही टाटा ने अपने ग्राहकों को आ​कर्षित करने के लिए कारों का डार्क एडिशन, काजीरंगा एडिशन, गोल्ड एडिशन और जेट एडिशन लॉन्च किया था। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रह है। दरअसल खबर है कि टाटा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि टाटा कंपनी ने मोस्ट डिमांडिंग एसयूवी नेक्सन को भी जेट वैरिएंट में लॉन्च किया गया था, जिसे अब कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है।

बता दें कि अगस्त 2022 में वापस लॉन्च किया गया टाटा नेक्सन जेट एडिशन लाइन-अप में सबसे ऊपर रहा। नेक्सन जेट एडिशन की कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 12.13 लाख रुपये से लेकर डीजल एएमटी के लिए 14.08 लाख रुपये तक थी। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। टाटा नेक्सन जेट एडिशन को पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन विकल्प में XZ + ट्रिम के साथ पेश किया गया था। दोनों मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑफर पर थे। अब, नेक्सन जेट एडिशन को बंद कर दिया गया है। डीलर सूत्रों से पता चलता है कि अन्य वैरिएंट की तुलना में जेट वैरिएंट की मांग कम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004