Headlines

दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर हाथ रखकर ओरी ने दिया पोज

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खबरें इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। दोनों की शादी की रस्मों में बॉलीवुड का हर सेलेब्स शिरकत कर रहा है। बीते दिनों अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी थी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी भी अंबानी परिवार के हर फंक्शन में पहुंच रहे हैं।

लगभग हर बड़े सेलेब्स के कंधे पर हाथ रखकर पोज देने के लिए फेमस ओरी ने इस बार दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज दिया। ओरी ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संग पोज देते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में ओरी दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर में दीपिका भी खुशी से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है।

इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ओरी के मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आखिरकार बेबी को आशीर्वाद मिल गया।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बेबी अब ओरिफाइड हो गया है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत जरूरी था। बच्चे को आशीर्वाद मिल गया।’हालांकि ओरी ने अब कमेंट सेशन बंद कर दिया है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है। दीपिका इस साल सितंबर में पहले बच्चे को जन्म देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004