नई दिल्ली. लगातार दो दिनों से डीजल के दाम में हो रही वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब डीजल का भाव पेट्रोल से करीब 70 पैसे ज्यादा हो गया है. पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में एक बार फिर हो रही बढ़ोत्तरी के चलते आम आदमी की टेंशन बढ़ गई है. फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों HPCL, BPCL, IOC ने मंगलवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए है. वहीं, डीजल की कीमत बिना बदलाव के 81.05 रुपए प्रति लीटर है. बता दें कि रविवार को भी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर और सोमवार को 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की बढ़ोत्तरी की थी. प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं. इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं.
रोजाना सुबह 6 बजे बदलती है कीमत
प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.
जानें देश के बड़े शहरों में आज के पेट्रोल डीज़ल के नए दाम (Petrol Price on 14 July 2020)
दिल्ली पेट्रोल 80.43 रुपये और 81.05 रुपये लीटर है.
मुंबई पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये और डीज़ल 79.27 रुपये लीटर है.
कोलकाता पेट्रोल 82.10 रुपये और डीज़ल 76.17 रुपये लीटर.
चेन्नई पेट्रोल 83.63 रुपये और डीज़ल के दाम 78.11 रुपये लीटर है.
नोएडा पेट्रोल 81.08 रुपये और डीज़ल 73.0 रुपये लीटर है.
गुरुग्राम पेट्रोल 78.64 रुपये और डीज़ल 73.19 रुपये लीटर है.
लखनऊ पेट्रोल 80.98 रुपये और डीज़ल 72.91 रुपये लीटर है.
पटना पेट्रोल 83.31 रुपये और डीज़ल 77.89 रुपये लीटर है.
इस तरह चेक करें अपने शहर में पट्रोल डीज़ल के दाम
पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
