रणवीर सिंह या दीपिका पादुकोण, जानें कौन ज्यादा कमाता है

              रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के कपल पावर कपल हैं और लोगों के फेवरेट भी हैं। दोनों मिलकर फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन और रियल लाइफ केमेस्ट्री को बेहद पंसद किया जाता है। फोर्ब्स इंडिया मैगजीन ने अपनी टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का नाम आया है। पिछले साल भी फोर्ब्स की इस लिस्ट में दोनों का नाम आया था, लेकिन इस बार काफी कुछ बदल गया है।

पिछले साल और इस साल की कमाई

पिछले साल दीपिका पादुकोण का नाम फोर्ब्स की 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में रैंक 4 पर थीं और रणवीर सिंह 8वें नंबर पर थे। पर इस बार रणवीर इस लिस्ट में एक नंबर ऊपर जाकर 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण 4 से नीचे जाकर 10 वें स्थान पर पहुंच गई हैं। यानी रणवीर सिंह की कमाई बढ़ी है और दीपिका की घटी है। दीपिका पादुकोण ने 2018 में 112.8 करोड़ की कमाई की थी और इस साल उन्होंने 48 करोड़ रुपये कमाए है। रणवीर सिंह ने 2019 में 118.2 करोड़ रुपये कमाए हैं।

दीपवीर की आनें वाली फिल्म

फिल्मों की बात करें तो इस साल 2019 में दीपिका पादुकोण की कोई फिल्म नहीं आई है। वहीं रणवीर सिंह की सिम्बा और गली बॉय सुपर हिट रही। रणवीर सिंह की गली इस साल ऑस्कर में भी नामांकित हुई थी, लेकिन यह फिल्म टॉप 10 में जगह बनाने में नाकाम रही। आनें वाली फिल्मों को देखें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। वहीं दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी और रणवीर सिंह फिल्म जयेश भाई जोरदार में दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004