Headlines

पहली बार इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला ने लगाया पैसा

रेखा झुनझुनवाला के स्टॉक पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। दिग्गज निवेशक ने एक कंपनी पर बड़ा दांव खेला है। रेखा झुनझुनवाला ने राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है।

उन्होंने मार्च तिमाही के दौरान इस कंपनी में निवेश किया है। बता दें, रेखा झुनझुनवाला के अलावा दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया और मुकुल अग्रवाल ने भी इस कंपनी में पैसा लगाया है।

राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स की लेटेस्ट शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार रेखा झुनझुनवाला ने 6 लाख शेयर खरीदे हैं। जिसके बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 5.23 प्रतिशत हो गई है। रेखा झुनझुनवाला के अलावा मुकुल अग्रवाल की 1.55 प्रतिशत और आशीष कचौलिया की 2.02 प्रतिशत हिस्सेदारी राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स में है। बता दें, कंपनी मेटल नॉन फेरस सेक्टर में काम करती है

पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 831 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिस किसी निवेशक ने कंपनी के शेयर पर दांव पिछले साल लगाया होगा उन्हें अबतक 50 प्रतिशत का फायदा हो चुका होगा। हालांकि, इस साल अबतक राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। बता दें, गुरुवार को कंपनी के एक शेयर की कीमत 864.75 रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004