Headlines

शौविक की गिरफ्तारी पर बोले रिया के पिता- एक मिडिल क्लास फैमिली को बर्बाद कर दिया

सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग चैट सामने आने के बाद इस केस की जांच की दिशा बिल्कुल बदल गई। इस केस में पहले से जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय के सामने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आए। जब यह जानकारी सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने आई तो पता चला कि रिया और शौविक लगातार ड्रग्स खरीद रहे थे। इसी आधार पर शुक्रवार को एनसीबी ने शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया। अब शौविक की गिरफ्तारी पर उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती का बयान सामने आया है।

‘एक मिडिल क्लास फैमिली को बर्बाद कर दिया गया’
इस मुद्दे पर अपनी खामोशी तोड़ते हुए इंद्रजीत चक्रवर्ती ने इंडिया टुडे को अपना एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने अपने बेटे की गिरफ्तारी पर पूरे भारत को बधाई दी है। स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि उनका बेटा गिरफ्तार हो चुका है और अब शायद अगला नंबर उनकी बेटी का है। इंद्रजीत ने अपने बयान में कहा कि केवल न्याय के नाम पर एक मिडिल क्लास फैमिली को बर्बाद कर दिया गया और इसमें सब कुछ उचित है। बता दें कि इस मामले में एनसीबी पहले ही इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुका है। माना जा रहा है कि मामले पर रविवार को रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो सकती है।

शौविक के र‍िमांड पर बोली NCB, आमने-सामने ब‍िठाएंगे तो सच आएगा सामने

 

9 सिंतबर तक एनसीबी की रिमांड में शौविक और मिरांडा
शुक्रवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद एनसीबी ने शनिवार को शौविक और मिरांडा को मजिस्ट्रेट का सामने पेश किया। यहां शौविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने यह दावा किया कि एनसीबी के सबूत अधूरे हैं और सुशांत सिंह राजपूत रिया के उनके जिंदगी में आने से पहले ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि एनसीबी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसने इस मामले में कुछ कथित ड्रग पेडलर्स को भी हिरासत में लिया है। शौविक और मिरांडा ने इन पेडलर्स से ड्रग्स खरीदने की बात कुबूली है और आगे की पूछताछ में कुछ अन्य पक्ष भी सामने आ सकते हैं। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने शौविक और मिरांडा को 9 सितंबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। इस बीच शनिवार शाम को एनसीबी ने सुशांत के स्टाफ रहे दीपेश सावंत को भी हिरासत में ले लिया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004