Headlines

SBI दे रहा है सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, जानें आप कैसे खरीद सकते हैं घर और दुकान

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 30 सितंबर को मेगा ई-ऑक्शन (नीलामी) करने जा रहा है। आज बैंक 1,000 से ज्यादा प्रॉपर्टी की नीलामी करने जा रहा है। इन प्रॉपर्टी में ओपन प्लॉट, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं। ये उन लोगों की गिरवीं प्रॉपर्टी हैं जो कर्ज नहीं चुका पाए और अब एसबीआई अपना बकाया वसूलने के लिए इन प्रॉपर्टीज को नीलाम कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए बैंक ब्रांच से कर सकते हैं संपर्क
अगर आपको नीलामी की प्रक्रिया या प्रॉपर्टी संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए जो एसबीआई बैंक शाखा में जा सकते हैं। एसबीआई की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक बैंक गिरवीं या कोर्ट के आदेश से कुर्क की गईं अचल संपत्तियों को नीलामी के समय पारदर्शिता के साथ काम करता है। बैंक के मुताबिक वह संपत्ति के फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड होने, उसकी माप, स्थान आदि समेत अन्य जानकारियां भी नीलामी के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस में देता है।

ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए करना होगा ये काम
– ई-नीलामी नोटिस में उल्लिखित विशेष संपत्ति के लिए EMD (अर्नेस्ट मनी जमा)
– केवाईसी डाक्युमेंट्स: इसे संबंधित बैंक शाखा में जमा किया जाना है।
– वैलिड डिजिटल सिग्नेचर: डिजिटल हस्ताक्षर प्राप्त करने के लिए बोलीदाता ई-नीलामीकर्ता या किसी अन्य अधिकृत एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।
– लॉग-इन आईडी और पासवर्ड: संबंधित ब्रांच को ईएमडी और केवाईसी डाक्युमेंट्स जमा करने के बाद ई-नीलामीकर्ता द्वारा बोलीदाताओं की ईमेल आईडी पर लॉग-इन आईडी व पासवर्ड भेजा जाएगा।

बोली के लिए करना होगा लॉगइन
नीलामी नियमों के अनुसार ई-नीलामी की तारीख यानी आज नीलामी वाले घंटों में बिडर्स को लॉग-इन कर बोली लगानी होगी। बैंक की वेबसाइट पर कुछ लिंक्स भी मौजूद हैं जिन पर प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी दी हुई है। इसके अलावा ई-नीलामी में भाग लेने से जुड़ी सभी जानकारी के लिए भी लिंक दिए गए हैं। ये हैं वो लिंक्स

–    सी1 इंडिया प्राईवेट लिमिटेड: https://www.bankeauctions.com/Sbi
–    ई-प्रोक्योरमेंट टेक्नोलॉजीज लि.: https://sbi.auctiontiger.net/EPROC/
–    प्रॉपर्टी के डिस्प्ले के लिए : https://ibapi.in
–    नीलामी प्लेटफॉर्म के लिए: https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/ibapi/index.jsp


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004