धनेश कुमार दिवाकर @मुख्यधारा
कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
कर्नाटक में रुझानों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक के बाद एक तीन ने ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार,भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार… भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है, 2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी ।
उन्होनें आगे ट्वीट में बधाई देते हुए बजरंगबली के आशीर्वाद स्वीकार करते हुए मिठाई बांटते हुए कहा- मुँह मीठा कीजिए…
सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना।।
न्यूज चैनलों पर जब प्रधानमंत्री मोदी की जगह नड्डा लगना शुरू हुआ इस पर उन्होंने कहा- चैनलों से मोदी जी फोटो ग़ायब होना जैसे ही शुरू हुआ, देश कर्नाटक का चुनाव परिणाम समझ गया था. “यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है”
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस अपने घोषणापत्र में बजरंग दल और पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की जब घोषणा की तब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बजरंगबली से जोड़ दिया था
