‘आदिपुरुष’ के नेगेटिव रिव्यू पर टी-सीरीज़ ने भेजा नोटिस

मुख्यधारा @रायपुर.

‘आदिपुरुष’ रिलीज़ हो गई है. फिल्म को भारी संख्या में लोग देखने जा रहे हैं. रिव्यूज़ तो बुरे आ ही रहे हैं. जो लोग फिल्म देखकर आ रहे हैं, वो भी बड़े असंतुष्ट और नाराज़ हैं. सब लोग अपनी-अपनी कहानी सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं. मीम्स बन रहे हैं. फिल्म के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं. अब इन सब पर टी-सीरीज़ की नज़र पड़ गई है. टी-सीरीज़ ने ही ‘आदिपुरुष’ पर पैसा लगाया है. उन्होंने धड़ाधड़ सोशल मीडिया से ‘आदिपुरुष’ की फोटोज़ और वीडियोज़ हटवानी शुरू कर दी है. लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं.

इस पर उन्हें टी-सीरीज़ की तरफ से एक मेल आया. इसमें बताया गया कि रॉफल के ट्वीट को हटा दिया गया है. इसी मेल के आखिर में नोटिस भी नत्थी की गई है. रॉफल गांधी ने उस मेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा-

“भाइयों, जिस जिस ने आदिपुरुष के स्क्रीनशॉट या विज़ुअल्स डाले हैं, डिलीट कर दो. टी-सीरीज़ वाले बौखला गए हैं नेगेटिव रिव्यूज़ से. लालची कॉर्पोरेट से अपने अकाउंट बचाओ.”

‘आदिपुरुष’ की चहुंओर आलोचना हो रही है. प्रभास की इस फिल्म ने सभी राजनीतिक विचारधारा के लोगों को एकजुट कर दिया है. लेफ्ट-राइट-सेंटर, सब इस फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि डायलॉग्स भद्दे हैं. किसी को फिल्म के VFX से दिक्कत है. कोई प्रभास की परफॉरमेंस से नाखुश है. कुछ लोग लोग पूरी पिक्चर से निराश बैठे हैं.

‘आदिपुरुष’ में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त नागे, वत्सल सेठ और सोनल चौहान जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को ‘तान्हाजी’ फेम ओम राउत ने डायरेक्ट किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *