शेयर बाजार सबसे ऊंचे स्तर पर, सेंसेक्स ने छुआ 41,744 का आंकड़ा

शेयर बाजार शुक्रवार को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे से सेंसेक्स 81 अंकों की बढ़त के साथ 41,755 पर रहा जबकि निफ्टी में 24 अंकों की तेजी के साथ 12,284 पर ट्रेडिंग हुई। दिन में 12.36 बजे सेंसेक्स 61 अंक बढ़कर 41,735 के स्तर पर रहा। वहीं निफ्टी में 23 अंकों की तेजी रही और यह 12,282 पर रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 115.35 अंक उछाल के साथ 41,673.92 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी 38.05 अंक की तेजी देखी गई। यह 12,259.70 के सार्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को सेंसेक्स पैक में यस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.74 परसेंट का उछाल रहा। टीसीएस, टाटा मोटर्स, एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आरआइएल के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए थे। गौरतलब है कि एनक्लैट द्वारा टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री के पक्ष में फैसला सुनाने के बाद ग्रुप के शेयरों में दबाव देखा गया था। वहीं वेदांता, एचडीएफसी, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 2.26 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई में टेलीकॉम, एनर्जी, ऑटो, टेक, ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर के शेयर 1.98 परसेंट तक की बढ़त दर्ज करने में सफल रहे थे। हालांकि कैपिटल गुड्स, फाइनेंस, रियल्टी और बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अभियोग से जुड़ी खबरों के चलते शुरुआत में इनवेस्टर्स कुछ सावधान रहे। लेकिन बाद में विदेशी निवेशकों द्वारा जमकर निवेश किया गया। बुधवार के सत्र में भी विदेशी निवेशकों ने घरेलू बाजारों में 1,836.81 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004