पहलवानों को मिले न्याय, बृजभूषण से इस्तीफा देने के लिए कहें प्रधानमंत्री: कांग्रेस

पहलवानों को मिले न्याय, बृजभूषण से इस्तीफा देने के लिए कहें प्रधानमंत्री: कांग्रेस

@नयी दिल्ली

कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से इस्तीफा देने के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ का नारा बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने में कभी पीछे नहीं रही है।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश व अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। इनकी सुनवाई हो और न्याय किया जाए।

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *