Headlines

Primebook 3 Max लॉन्च, ₹35,990 की शुरुआती कीमत में मिलेगा AI

Primebook 3 Max लॉन्च, ₹35,990 की शुरुआती कीमत में मिलेगा AI और Linux सपोर्ट Primebook 3 Max लॉन्च, ₹35,990 की शुरुआती कीमत में मिलेगा AI और Linux सपोर्ट

Primebook ने भारतीय बाजार में अपना नया Primebook 3 Max लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की तीसरी जनरेशन का पहला लैपटॉप है, जिसमें नए हार्डवेयर के साथ अपग्रेडेड PrimeOS दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ Linux ऐप्स, Linux Terminal और AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।

Primebook 3 Max की कीमत और ऑफर

Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत ₹35,990 रखी गई है। इसे Amazon, Flipkart और कंपनी के अपने D2C स्टोर से खरीदा जा सकता है।

सेल के दौरान कंपनी करीब ₹2,000 से ₹2,500 तक की अतिरिक्त छूट दे रही है। इसके बाद लैपटॉप की प्रभावी कीमत लगभग ₹33,490 से ₹33,990 तक हो सकती है। कंपनी लैपटॉप के साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है।

15.6 इंच Full HD डिस्प्ले

Primebook 3 Max में 15.6 इंच का Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 250 निट्स तक है।

लैपटॉप में मैट फिनिश के साथ मेटल बॉडी और स्लिम प्रोफाइल दी गई है।

MediaTek Genio 720 प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Genio 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2 A78 कोर 2.6GHz तक और 6 A55 कोर 2.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं।

ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।

लैपटॉप में 8GB LPDDR5 RAM मिलती है। कंपनी के अनुसार, पिछले मॉडल में दी गई LPDDR4X मेमोरी की तुलना में नया कॉन्फिगरेशन 40 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है।

1TB तक बढ़ा सकते हैं स्टोरेज

Primebook 3 Max में 128GB UFS स्टोरेज मिलता है। इसे जरूरत के मुताबिक 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 60.3Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसमें 36W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Linux ऐप्स और AI फीचर्स

Primebook 3 Max में कंपनी का PrimeOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ PrimeOffice ऑफलाइन-फर्स्ट ऑफिस सूट भी मिलता है, जिसमें PrimeDocs, PrimeSheets और PrimePresent शामिल हैं।

इसके अलावा लैपटॉप में कुछ प्रमुख Linux ऐप्स का नेटिव सपोर्ट दिया गया है। इनमें VS Code, GIMP, LibreOffice, Firefox, Arduino IDE और Postman जैसे ऐप्स शामिल हैं।

AI फीचर्स की बात करें तो लैपटॉप में PrimeAGNT Operator AI और PrimeX Cloud PC का सपोर्ट भी दिया गया है। इस तरह कंपनी ने Primebook 3 Max को सामान्य प्रोडक्टिविटी के साथ डेवलपमेंट, Linux ऐप्स और AI आधारित कामों के लिए भी तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *