Headlines

Oppo F35 Series कल होगी लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Oppo F35 Series कल होगी लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्सOppo F35 Series कल होगी लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स Oppo F35 Series कल होगी लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो भारतीय बाजार में अपनी नई F-सीरीज पेश करने की तैयारी में है। कंपनी 5 अक्टूबर को भारत में नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में Oppo F35 और Oppo F35 Pro के संभावित फीचर्स, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, फोन के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और कीमत की पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।

120Hz OLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

लीक्स के मुताबिक, Oppo F35 सीरीज में 6.78 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 5 या MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिए जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कौन-सा चिपसेट किस मॉडल में मिलेगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

10,000mAh तक की बैटरी और 80W चार्जिंग

Oppo F35 Pro की बैटरी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन में 8,000mAh या 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की बात कही गई है।

फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 या IP69K रेटिंग मिलने की भी संभावना है। इसके अलावा, डिवाइस में कंपनी का ColorOS 17 और AI पॉपआउट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा और 4K वीडियो

Oppo F35 सीरीज को खासतौर पर सेल्फी, वीडियो रिकॉर्डिंग और कंटेंट क्रिएशन को ध्यान में रखकर पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के फ्रंट में 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50MP मुख्य कैमरा मिलने की संभावना है। बेहतर स्किन टोन और कलर रिप्रोडक्शन के लिए इसमें NaturalTone 2.0 तकनीक दिए जाने की बात कही जा रही है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

Oppo F35 और F35 Pro की संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo F35 की शुरुआती कीमत करीब 38,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Oppo F35 Pro को 44,000 से 50,000 रुपये के संभावित प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

लीक रिटेल बॉक्स की जानकारी के मुताबिक, F35 Pro के 8GB+128GB मॉडल पर 79,999 रुपये की बॉक्स MRP और Oppo F35 के 8GB+128GB मॉडल पर 67,999 रुपये की MRP दर्ज होने की बात सामने आई है। हालांकि, बॉक्स पर लिखी MRP और वास्तविक बिक्री कीमत अलग हो सकती है।

Oppo F35 सीरीज के सटीक स्पेसिफिकेशन, कीमत, वेरिएंट और लॉन्च ऑफर्स की आधिकारिक जानकारी 5 अक्टूबर की लॉन्चिंग के दौरान सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *