Headlines

3 महीने से Netflix पर ट्रेंड कर रही ‘मुसाफिर कैफे’,IMDb पर मिली 7.6 की रेटिंग

Netflix की रोमांटिक सीरीज मुसाफिर कैफे में विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो Netflix की ‘मुसाफिर कैफे’ 3 महीने बाद भी Top 10 में ट्रेंडिंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही लंबे समय तक दर्शकों की पसंद बनी रहती हैं। ऐसी ही एक रोमांटिक सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ है, जो रिलीज के करीब तीन महीने बाद भी Netflix की Top 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है।

24 जुलाई को रिलीज हुई यह 8 एपिसोड की सीरीज अक्टूबर में भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसे IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है।

ये है ‘मुसाफिर कैफे’ की कहानी

सीरीज की कहानी चंदर नाम के एक शांत स्वभाव वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की है। चंदर नौकरी के साथ लिखने और अपना कैफे खोलने का सपना देखता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात बेफिक्र और आजाद ख्यालों वाली डिवोर्स लॉयर सुधा से होती है।

दोनों की मुलाकात परिवार की ओर से अरेंज्ड मैरिज के लिए कराई जाती है। शादी के दबाव से बचने के लिए दोनों कैजुअल डेटिंग का फैसला करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता जाता है और वे लिव-इन रिलेशनशिप में आ जाते हैं।

प्यार, करियर और रिश्ते के बीच उलझती कहानी

चंदर और सुधा के रिश्ते में प्यार बढ़ता है, लेकिन दोनों की जिंदगी और करियर को लेकर सोच अलग है। सुधा अपनी आजादी से समझौता करने या शादी करने के लिए तैयार नहीं होती। यही मतभेद धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दूरी पैदा कर देते हैं और दोनों अलग हो जाते हैं।

इसके बाद चंदर कॉर्पोरेट जिंदगी छोड़कर मसूरी की पहाड़ियों में चला जाता है। वहां वह अपनी बिजनेस पार्टनर प्रीति के साथ कैफे शुरू करता है और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब सुधा अचानक चंदर से मिलने मसूरी पहुंचती है।

विक्रांत मैसी समेत ये कलाकार आए नजर

‘मुसाफिर कैफे’ में विक्रांत मैसी ने चंदर का किरदार निभाया है। सुधा की भूमिका में वेदिका पिंटो और प्रीति के किरदार में महिमा मकवाना नजर आई हैं।

सीरीज में इनके अलावा आदिल हुसैन, सादिया सिद्दीकी, राजीव सिद्धार्थ और अनुभा फतेहपुरिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इसने बनाई है सीरीज

‘मुसाफिर कैफे’ को दिव्य प्रकाश दुबे ने लिखा और निर्देशित किया है। सीरीज 24 जुलाई को Netflix पर रिलीज हुई थी। रोमांस के साथ रिश्तों, करियर और व्यक्तिगत आजादी के बीच संतुलन की कहानी इसे दूसरी सामान्य रोमांटिक सीरीज से अलग अंदाज देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *