Headlines

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ के विकास और संस्कृति की झलक

रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को गति देगा। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश नक्सलवाद की चुनौती से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर विकास की मजबूत नींव रखी थी। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और लोकपरंपराओं को प्रदेश की बड़ी ताकत बताया।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ

नक्सलवाद से निकलकर विकास की राह पर बस्तर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सुरक्षा बलों और बस्तरवासियों के सहयोग से क्षेत्र अब शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य दूरस्थ गांवों तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार जैसी सुविधाएं पहुंचाना है।

CM साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री की गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 पक्के मकान बन रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है और चरण पादुका योजना भी दोबारा शुरू की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। राज्य गठन के समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जबकि अब सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर 21 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पंडवानी, पंथी और ददरिया जैसी लोककलाएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान हैं। उन्होंने बताया कि लोककलाओं के संरक्षण और कलाकारों को सम्मान देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चित्रकोट, सिरपुर, राजिम, रामगढ़ और मैनपाट जैसे पर्यटन स्थलों के विकास से रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004