Headlines

जगदलपुर के टांडपाल जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जगदलपुर के टांडपाल जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

जगदलपुर के टांडपाल जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जगदलपुर के टांडपाल जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

पूरा मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है। सोमवार सुबह उसका शव टांडपाल के जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। संदिग्ध हालत में शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ांजी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत से जुड़े कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004